futuredछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, 9 पोर्टल्स पर उपलब्ध; SMS से भी तुरंत देखें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने वर्ष 2026 की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही लाखों छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन और मोबाइल के माध्यम से देख सकते हैं।

बोर्ड ने इस बार 9 पोर्टल्स पर परिणाम उपलब्ध कराया है, जिससे तकनीकी समस्या से बचा जा सके। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in और results.cg.nic.in सहित अन्य वेबसाइट्स पर परिणाम देख सकते हैं। SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध है।

मोबाइल से रिजल्ट देखने के लिए छात्र 10वीं के लिए “CG10” और 12वीं के लिए “CG12” के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें और इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही क्षणों में परिणाम SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

📊 10वीं (हाई स्कूल) टॉपर्स

हाई स्कूल परीक्षा में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर
संध्या नायक, परीरणी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें  वैष्णव परंपरा में मोहिनी एकादशी व्रत का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दूसरे स्थान पर
रिया केशरवानी, रानू सिद्धिमयी साहू, रेनुका प्रधान, दिपांशी बौद्ध, नंदिता देवांगन

तीसरे स्थान पर
कल्पना यादव

चौथे स्थान पर
साहिल बरेठ, आदित्य बसु

पांचवें स्थान पर
विशाल यादव, गिरिजा प्रधान

📊 12वीं (हायर सेकेंडरी) टॉपर्स

हायर सेकेंडरी परीक्षा में
जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर
ओमनी

तीसरे स्थान पर
कृष महंत

चौथे स्थान पर
रिया साहू, शहनाज परवीन, ताहिरा खान

पांचवें स्थान पर
कुसुमलता बिप्रे, हेमलता साहू, ओमकार कैवर्त, आशा यादव

👩‍🎓 फिर आगे रहीं छात्राएं

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वर्ष 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.72 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 76.91 प्रतिशत था।