futured

कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देश पर नगर निगम दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया और अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध चखना सेंटरों को हटाने की कार्रवाई की गई।

आज नगर निगम के मुख्यालय उड़न दस्ता एवं जोन की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। विशेष टीम द्वारा सालेम स्कूल के पास दीवार के समीप अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लगभग 35 ठेलों को हटाकर जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही नगर निगम की टीम ने सांध्यकालीन अभियान चलाकर जी. ई. रोड में एन. आई. टी. के समीप सड़क पर अवैध रूप से व्यवसायरत लगभग 40 अवैध ठेलों को हटा कर जप्त किया। इसके अलावा संतोषी नगर मुख्य मार्ग एवं निगम जोन 9 के क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गाे में भी अभियान चलाकर विभिन्न मुख्य मार्गाे को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया।