futuredछत्तीसगढताजा खबरें

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जारी आदेश के तहत कई आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर का क्षेत्रीय महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वे अब तक अचानकमार टाइगर रिजर्व में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत थे।

इसी क्रम में 2009 बैच के अधिकारी विवेकानंद झा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ रायपुर स्थित FMIS मंडल में वन संरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, 2010 बैच की आईएफएस अधिकारी सतोविशा समाजदार को अस्थायी रूप से रायपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफआरटीआई) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, 2012 बैच के गुरुनाथन एन. को उनके मौजूदा कार्यों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ी साहित्य के नए फूलों और शाखाओं के रचयिता डॉ. बलदेव - एक बातचीत

इसी कड़ी में आईएफएस अधिकारी प्रियंका पाण्डेय को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से कार्य प्रणाली में तेजी आएगी और वन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।