April 18, 2026
Latest:
futuredखबर राज्यों सेछत्तीसगढ

विश्वविद्यालय को भारत का सर्वश्रेष्ठ मीडिया गुरुकुल बनाएंगे : प्रो बलदेव भाई शर्मा

रायपुर/ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के नव नियुक्त कुलपति प्रो बलदेव भाई शर्मा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। उत्साहपूर्ण वातावरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर हर्ष व्यक्त किया।

कुलपति द्वारा पदभार ग्रहण करने का पत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आनंद शंकर बहादुर द्वारा प्राप्त किया गया तथा पदभार ग्रहण करने की समुचित कार्यवाही की।

इस अवसर पर नव नियुक्त कुलपति प्रो बलदेव भाई शर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सबको शुभकामनाएं दी एवं कहा कि समस्त विश्वविद्यालय एक परिवार की तरह है तथा सभी मिलकर विश्वविद्यालय को भारत का सर्वश्रेष्ठ मीडिया गुरुकुल बनाएंगे।

यह भी पढ़ें  पर्यावरण चेतना और सामाजिक समरसता का त्योहार: बोहाग बिहू