futuredताजा खबरेंविश्व वार्ता

पश्चिम एशिया संकट पर मोदी-यूएई राष्ट्रपति की बातचीत, शांति बहाली पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष लोगों की जान जाने और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।

दोनों नेताओं ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने पर भी सहमति जताई। यह वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यूएई राष्ट्रपति को अग्रिम ईद की शुभकामनाएं भी दीं और क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई मिलकर जल्द से जल्द शांति बहाली के प्रयास जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें  जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू: छत्तीसगढ़ में 1 मई से घरों और मकानों की होगी गणना

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी लगातार क्षेत्र के कई देशों के नेताओं से संपर्क में हैं। इससे पहले भी उन्होंने यूएई, सऊदी अरब, बहरीन और अन्य देशों के