छत्तीसगढ

कांग्रेस नेता की लात घूसों से पिटाई

रायपुर, 28 अप्रैल। कांग्रेस नेता अरूण भद्रा के साथ कल आधी रात मारपीट हो गई। भद्रा कल रात 11.30 अपने घर रमन मंदिर वार्ड जा रहे थे। उस वक्त रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति थी। भद्रा, रमण मंदिर अपने घर जा रहे थे। उसे क्लियर करा रहे थे तभी राहुल नामदेव नाम के युवक ने अरूण से विवाद किया।

दोनों आपस में उलझ गए और राहुल ने अरूण भद्रा की जान लेने की कोशिश कर लात घूसों से पिटाई की। अरूण ने आधी रात बाद गंज थाने में राहुल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया। गंज टीआई के मुताबिक गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में कमर्शियल एलपीजी वितरण पर नई गाइडलाइन, खपत के 20% तक ही मिलेगा गैस