futuredछत्तीसगढताजा खबरें

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के महान प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों तथा उत्थान के लिए समर्पित किया।

समान अवसर वाले भारत की नींव रखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने ऐसे भारत की परिकल्पना की, जहां हर नागरिक को सम्मान, अधिकार और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उनका योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक भारत की सामाजिक चेतना में भी उनकी अमिट भूमिका है।

शिक्षा से बदलाव का संदेश

विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन यह सिखाता है कि शिक्षा समाज में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उनके संघर्ष और उपलब्धियां आज भी युवाओं और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

यह भी पढ़ें  कौन सा है पहला छत्तीसगढ़ी उपन्यास, जिसका है यह शताब्दी वर्ष

सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाबा साहेब के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य विकास और अवसरों की समान पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।

प्रदेशवासियों से अपील

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे डॉ. आंबेडकर के विचारों, मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं