futuredछत्तीसगढ

जगदलपुर की मानसी जैन ने UPSC परीक्षा में हासिल की 444वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

जगदलपुर, 22 अप्रैल: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आज प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पूरे देशभर से प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसी क्रम में बस्तर संभाग के लिए गौरव का क्षण उस समय आया, जब जगदलपुर की सुश्री मानसी जैन ने 444वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

मानसी जैन ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दिया है। उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार और शुभचिंतकों, बल्कि समूचे जगदलपुर और छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वहीं अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाइयां मिल रही हैं। सभी उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील सिविल सेवक के रूप में देखने की कामना कर रहे हैं, जो देश के विकास और समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाएंगी।

See also  जशप्योर ब्रांड को मिला वैश्विक विस्तार का नया आयाम

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने इनको फ़ेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी तथा इसके साथ ही UPSC परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी गई है। यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे सभी अपने-अपने पदों पर कार्य करते हुए भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।

संघ लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में मानी जाती है, और इसमें सफलता पाना किसी भी अभ्यर्थी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। मानसी की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : उत्तर प्रदेश की खबरे

ALSO READ : राजस्थान की खबरें

ALSO READ : उत्तराखंड की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख 

See also  जनता के आक्रोश के बाद दिल्ली सरकार ने ‘पुराने वाहनों पर ईंधन रोक’ का आदेश वापस लिया