\

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी का निधन हो गया। वे कैसर की घातक बीमारी से जूझ रहे थे। कैंसर के कारण उनका निधन दिल्ली के एम्स हास्पीटल में हुआ। वे 72 वर्ष के थे तथा बिहार की राजनीति में छात्र जीवन से ही महत्वपूर्ण स्थान रखते थे। लंबे समय तक बिहार और देश की राजनीति में रहते हुए भी बेदाग छवि सुशील मोदी जी मृदुभाषी होने के साथ सख्त प्रशासक भी थे।

श्री सुशील मोदी वर्तमान में राज्य सभा सांसद थे। यह खबर सुनते ही उनके चाहने वालों और मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी का निधन  हो गया है, यह हम सबके लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

रविशंकर प्रसाद ने एक्स पर कहा कि बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी का निधन बहुत ही दुखद है। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ़ लड़ने एवं भाजपा के विस्तार में उनकी बड़ी भूमिका थी।