\

जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में एक बार फिर से भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण में स्थित सुदूर द्वीपों पर इस भूकंप के झटके महसूस हुए। जापान के मौसम विभाग के अनुसार, इजू द्वीप पर सुबह लगभग 5 बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप आया।

इसके बाद ओगासावारा द्वीप पर 3.3 इंच की सुनामी की आशंका जताई गई है। जापान भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, क्योंकि यह चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के शीर्ष पर स्थित है। यहां हर साल करीब 1,500 भूकंप दर्ज किए जाते हैं, हालांकि इनमें से अधिकांश छोटे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *