futuredछत्तीसगढ

IIM रायपुर में सुशासन वाटिका की स्थापना, मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

रायपुर, 08 जून 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन सायंकाल सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मौलश्री के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सुशासन के प्रतीक के रूप में एक नई पहल की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव,  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मौलश्री का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और IIM रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी भी उपस्थित रहे।

मौलश्री वृक्ष की विशेषताएँ:
मौलश्री एक सदाबहार वृक्ष है, जो भारतीय उपमहाद्वीप व दक्षिण एशिया में पाया जाता है। इसकी ऊँचाई लगभग 10-15 मीटर तक होती है। इसके फूल छोटे, सफेद या हल्के पीले रंग के तथा अत्यंत सुगंधित होते हैं, विशेषकर रात के समय इनकी महक और तीव्र हो जाती है। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी भरपूर है और पारंपरिक रूप से मंदिरों और घरों के समीप लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें  नक्सल समर्थकों से लेकर विवादित चेहरों तक: ये है 'कॉकरोच जनता पार्टी' की दिशा !

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख