ताजा खबरें

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय, केंद्रीय नेतृत्व ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बड़ी सफलता हासिल की। इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री साय की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा, “छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत नक्सलमुक्त प्रदेश और विकास की दिशा में आगे बढ़ते कदमों पर जनता की मोहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की “परफेक्ट टेन” जीत को जनता का अपार समर्थन करार दिया।

See also  किसान, महिलाएं और जनजातीय समाज होंगे सशक्त तो छत्तीसगढ़ बनेगा समृद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नगर निगम में क्लीन स्वीप
भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों पर जीत हासिल कर क्लीन स्वीप किया। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं में से 35 और 114 नगर पंचायतों में से 81 पर भी भाजपा का परचम लहराया। इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों का आभार जताया और अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने का संकल्प दोहराया।