भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस को बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के लगभग नतीजे आज सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की अधिकांश नगर पालिकाओं और नगर निगमों में जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
भाजपा की शानदार जीत
प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है, इसके अलावा, 49 नगर पालिकाओं में से 35 पर भाजपा ने विजय प्राप्त की है। 114 नगर पंचायतों में भी भाजपा 81 पर भाजपा ने विजय प्राप्त की।
राजधानी रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस के एजाज ढेबर को हराकर कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन को समाप्त किया। इसी तरह, रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को पराजित किया। राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को मात दी, बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज की, जबकि जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हराया।
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
इस चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस की लोकप्रियता में गिरावट आई है। कांग्रेस के कई मजबूत गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन से भाजपा ने जीत हासिल की है। यह एक बड़ा फ़ेरबदल है, वहीं कुनकुरी सीट पर कांग्रेस जीत गई है वहां पुनगणना जारी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और जनहित में किए गए कार्यों से जनता का विश्वास पार्टी पर बढ़ा है, जिसका नतीजा इस जनादेश के रूप में मिला है।
राजनीतिक विशेषज्ञों की राय
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह जीत आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत है। भाजपा ने अपनी मजबूत रणनीति और संगठनात्मक क्षमता के दम पर नगर निकाय चुनावों में बढ़त बनाई है। वहीं, कांग्रेस को अपनी रणनीति में बदलाव करने की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे राज्य की राजनीतिक दिशा को दर्शाते हैं। भाजपा की जीत यह संकेत देती है कि जनता ने पार्टी की नीतियों को समर्थन दिया है, जबकि कांग्रेस को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। आगामी चुनावों में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पार्टियां किस तरह से अपनी रणनीति को आगे बढ़ाती हैं।
नगरपालिका परिषदों के चुनाव परिणाम
बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – परिणाम आना बाकी
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
महासमुंद – परिणाम आना बाकी
बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत
अपडेट जारी है।