ताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को संभावित परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 5000 शिक्षकीय पदों पर नियुक्ति अभियान का हिस्सा है। विभाग के अनुसार इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तें जल्द जारी होने वाले विज्ञापन में उपलब्ध रहेंगी। अभ्यर्थी यह सूचना छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर देख सकेंगे।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है। साथ ही परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  युवाओं को बड़ी सौगात: 430 प्रयोगशाला परिचारकों को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जल्द ही व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

इस फैसले से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।