futuredछत्तीसगढताजा खबरें

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां पहले घोषित, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक रहेंगी। पहले यह अवकाश 1 मई से शुरू होना तय था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की तारीख आगे बढ़ाई गई है, ताकि तेज गर्मी के बीच विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में बच्चों की सेहत की रक्षा करना सरकार और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी वजह से पहले से तय अवकाश अवधि में संशोधन कर छुट्टियां समय से पहले लागू की गई हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार यह फैसला प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें  मनरेगा से पनारी नाले को मिला नया जीवन, 1200 ग्रामीणों को पेयजल और सिंचाई का लाभ

राज्य में तापमान लगातार बढ़ने और कई इलाकों में लू जैसे हालात बनने के कारण अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की ओर से भी जल्द छुट्टियों की मांग की जा रही थी। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों और पालकों को बड़ी राहत मिली है।