futuredछत्तीसगढताजा खबरें

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023: अंतिम परिणाम जारी, 430 अभ्यर्थियों का चयन

छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुल 430 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए सफल अभ्यर्थियों के नाम घोषित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था। अक्टूबर 2023 में जारी विज्ञापन के बाद करीब 1.28 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे, जबकि अगस्त 2025 में आयोजित परीक्षा में 1.12 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

परीक्षा परिणाम सितंबर 2025 में घोषित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चली। इसके आधार पर 2106 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया।

मार्च 2026 में दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आपत्तियों का निपटारा किया गया और 25 मार्च को अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई। चयन सूची में विभिन्न वर्गों के साथ दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष आरक्षण रखा गया है। कुल 30 पद दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 15 पद वन लेग (OL) और 15 पद हियरिंग हैंडीकैप्ड (HH) श्रेणी के लिए हैं।

यह भी पढ़ें  हो. वे. शेषाद्रि जी : जीवन, मूल्य और संघ की दायित्व–परंपरा

चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार पदस्थ किया जाएगा। विभाग के अनुसार, नियुक्ति आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।