futuredछत्तीसगढताजा खबरें

प्रयोगशाला परिचारक अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका, 6 फरवरी को होगा दस्तावेज सत्यापन

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन सूचना के अनुसार, प्रयोगशाला परिचारक पद की चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थियों को शुक्रवार, 6 फरवरी को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं सत्यापन प्रपत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट रूप से बताया है कि यह अभ्यर्थियों को दिया जा रहा तीसरा और अंतिम अवसर है।

निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों के संबंध में भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन का अर्थ अंतिम चयन नहीं है। अभ्यर्थियों के चयन पर अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त सूचना को उच्च शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट highereducation.cg.gov.in पर भी जारी कर दिया गया है, ताकि सभी संबंधित अभ्यर्थियों तक समय पर जानकारी पहुंच सके।

See also  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: सरगुजा के सुदूर गांवों में आसान हुआ सफर, शिक्षा और स्वास्थ्य को संबल