छत्तीसगढ

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

आज की बड़ी खबरें: गाज़ा शांति योजना पर मोदी का समर्थन, एनसीईआरटी किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अनिल अंबानी पर सीबीआई छापा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाज़ा शांति योजना का समर्थन दोहराते हुए पश्चिम एशिया में स्थिरता को भारत की सुरक्षा से जुड़ा बताया। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर ‘भ्रष्टाचार’ अध्याय वाली एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताब पर रोक लगा दी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा अनिल अंबानी पर सीबीआई की छापेमारी, बंगाल चुनाव पर अमित शाह का दावा और कई अन्य बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा आज से, रक्षा और तकनीक पर होगी बड़ी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां रक्षा, तकनीक और एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पश्चिम एशिया की स्थिति को संवेदनशील बना दिया है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता भारत के लिए अहम बन गई है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त फैसला: बिना वैध और नवीनीकृत लीज रेलवे जमीन पर कब्जा अवैध, रिट अपील खारिज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध और नवीनीकृत लीज के रेलवे भूमि पर कब्जा बनाए रखना अवैध है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से जुड़े मामले में अदालत ने दीपचंद कछवाहा की रिट अपील खारिज करते हुए कहा कि केवल किराया या टैक्स जमा करने से कानूनी अधिकार उत्पन्न नहीं होता।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: ‘संकल्प’ के साथ 1.72 लाख करोड़ का विजन, किसान–युवा–जनजातीय विकास पर बड़ा फोकस

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का ‘संकल्प’ बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए बस्तर–सरगुजा क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और नगरीय विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। बजट में औद्योगिक पार्क, मेडिकल कॉलेज, सड़क और बिजली परियोजनाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: समग्र विकास पर फोकस, सदन में जल संसाधन, मोबाइल टावर और सड़क सुरक्षा पर चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को राज्य के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में अहम कदम बताया। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यों, बिलासपुर में मोबाइल टावर स्थापना और सड़क दुर्घटनाओं में हुई 6,898 मौतों के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा गया। परिवहन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सदन में तीखी चर्चा हुई।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

विधानसभा सदस्यों के लिए ‘ब्रह्मा भोजन’ की परंपरा प्रेरक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नया रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने इस परंपरा को प्रेरणादायी बताते हुए संस्था की आध्यात्मिक और सामाजिक सेवाओं की सराहना की।

Read More