छत्तीसगढ

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

WAVES 2025 में रायपुर के युवाओं का जलवा, ऐनिमी और वेबटून में भारत को दिलाए गोल्ड और सिल्वर मेडल

मुंबई में आयोजित WAVES 2025 समिट में रायपुर के युवाओं की टीम ने ऐनिमी में गोल्ड और वेबटून में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि भारत की रचनात्मक प्रतिभा और छत्तीसगढ़ की नई उड़ान का प्रतीक बनी है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री ने खुद रखा सोखता गड्ढे में ईंट, जल संरक्षण के प्रति जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई

पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के काम को सराहा

बलौदाबाजार, 9 मई 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है।

जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत
बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांस उत्पाद खरीदकर कमार परिवार को दिया प्रोत्साहन, शादी के लिए पर्रा-धुकना-सुपा खरीदा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के बल्दाकछार गांव में कमार बस्ती का दौरा कर बांस से बने परंपरागत घरेलू सामान खरीदे। उन्होंने अपनी पारिवारिक शादी के लिए पर्रा, धुकना और सुपा लेकर स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन किया और पारंपरिक शिल्पकला को समर्थन देने का संदेश दिया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

जिला स्तरीय निर्यात जागरूकता कार्यशाला संपन्न

बलौदाबाजार में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, सीएसआईडीसी रायपुर और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें लगभग 40 उद्यमियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा निर्यात प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण और संभावित बाजारों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

जनकल्याण योजनाएं ज़मीनी स्तर तक पहुंचें, अधिकारी करें जिम्मेदारी से काम: राजस्व मंत्री वर्मा

बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई और जिला अस्पताल को बेहतर सेवाओं के लिए निर्देशित किया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान सहित विविध कार्यक्रम संपन्न

बलौदाबाजार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें रक्तदान शिविर, प्राथमिक उपचार किट वितरण और टीबी मरीजों को पोषण आहार सहायता दी गई। कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित हुए और 10 नए टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए।

Read More