छत्तीसगढ

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

अम्बिकापुर में होगा “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे शिरकत

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत, 51,000 नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा और उन्हें खुशियों की चाबी सौंपी जाएगी। साथ ही, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Read More
futuredछत्तीसगढ

सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिले सीधे लाभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। उन्होंने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने, अधूरी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से जल अपव्यय रोकने पर विशेष बल दिया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में आठ शहरों में लगेंगे बायो-सीएनजी प्लांट, रियायती दर पर मिलेगी जमीन

छत्तीसगढ़ के आठ शहरों में जैविक और कृषि अपशिष्ट से बायो-सीएनजी उत्पादन के लिए बीपीसीएल और गेल 800 करोड़ के निवेश से संयंत्र लगाएंगे, जिन्हें रियायती दर पर भूमि लीज पर दी जाएगी।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

डॉ. रमन सिंह ने किया “कोसल के क्रांतिवीर” पुस्तक का विमोचन, क्रांतिकारियों की गाथा को दी ऐतिहासिक पहचान

डॉ. रमन सिंह ने ‘कोसल के क्रांतिवीर’ पुस्तक का विमोचन किया, जो छत्तीसगढ़ और पश्चिम ओड़िशा के भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उजागर करती है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

कोरिया में विज्ञान का उत्सव: मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम ने जगाई खगोल विज्ञान की लौ

रिया जिले के बैकुण्ठपुर में आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान की अनोखी दुनिया का अनुभव किया। टेलीस्कोप से चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति का अवलोकन, वैज्ञानिकों के रोचक व्याख्यान, और एलईडी स्क्रीन पर ब्रह्मांडीय घटनाओं की झलक ने इस कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक विज्ञान उत्सव में बदल दिया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री साय की सख्ती का असर: शिक्षा विभाग में पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नाराजगी के बाद राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला कर दिया है। यह कदम सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और परिणाम आधारित प्रशासनिक शैली का संकेत है।

Read More