खबर राज्यों से

futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

दिग्गज गायिका आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने बताया कि उनका इलाज जारी है और जल्द सकारात्मक स्वास्थ्य अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

सबरीमला मामले की सुनवाई में केंद्र ने PIL पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट बोला—पहले से ही बरत रहे हैं सावधानी

सबरीमला मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जनहित याचिकाओं (PIL) को समाप्त करने की जरूरत बताई, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतें पहले ही ऐसे मामलों में काफी सतर्कता बरत रही हैं। यह बहस महिलाओं के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन से जुड़े बड़े संवैधानिक सवालों को सामने लाती है।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का किया ऐलान

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस से निष्कासन के बाद ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन का ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उठाए गए इस कदम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमाखांडू पर ठेका आवंटन में पक्षपात के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमाखांडू पर लगे ठेका आवंटन में पक्षपात के आरोपों की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है। याचिका में आरोप है कि पिछले 10 वर्षों में उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों को बड़े पैमाने पर सरकारी ठेके दिए गए।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: जज और कोर्ट स्टाफ के लिए एआई के उपयोग पर सख्त रोक

गुजरात हाई कोर्ट ने न्यायिक कार्यों में एआई के उपयोग पर सख्त रोक लगाते हुए नई नीति जारी की है। आदेश और फैसले लिखने में एआई के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी एआई आधारित सामग्री की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जज या अधिकारी की होगी।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

क्या माता-पिता की मौत के बाद तलाक लेने पर बेटी को मिल सकती है फैमिली पेंशन? त्रिपुरा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली बेटी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं होगी। अदालत ने कहा कि पात्रता का निर्धारण पेंशनधारी की मृत्यु के समय की कानूनी स्थिति के आधार पर किया जाएगा।

Read More