futuredछत्तीसगढ

सूरज की आग उगलती तपिश से सड़कों पर पसरा सन्नाटा और झुलसाती रही धूप

अर्जुनी। गर्मी का तांडव हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही चला जा रहा है। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। सूरज आग उगल रहा है और आम जन जीवन बेहाल हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी ने आम जनमानस का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह 8 बजते ही धूप चुभने लगती हैं सुबह 9 बजे काम में जाने वालो को भी तेज धूप के कारण परेशानी हो रही है। वहीं दोपहर में सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा रहता है।

नगर सहित अंचल में गर्मी ने अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज की तेज किरणों ने लोगों को छांव में रुकने के लिए मजबूर कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से दिन में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए हैं तो वही पशु पक्षियों की भी परेशानी बढ़ गई है।

See also  बस्तर ओलम्पिक 2025 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने युवाओं में भरी ऊर्जा—अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए करोड़ों की सम्मान राशि

24 अप्रैल दिन गुरुवार की सुबह 10 के बाद धूप तेज हो गई दोपहर 12 से 04 तक कड़ी धूप रही। इस कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गयी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। तेज सूर्य की किरणों ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं अति आवश्यक कार्य से जो लोग पैदल या दोपहिया वाहन से चल रहे थे धूप से बचने के लिए गमछा या तौलिया से अपना चेहरा व सिर ढके हुए थे।

वहीं अधिकांश लोग मकान या दफ्तर में दुबके रहे। किंतु इस तपिश भरी गर्मी से लोगों को घर व ऑफिस में लगे पंखे कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। अप्रैल माह में सूरज के इस रौद्र रूप को देखकर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि अभी तो यह स्थिति है मई और जून की तपिश कैसे झेल पाएंगे। इधर 28 अप्रैल से शादी विवाह का लग्न तेज है। धूप व गर्मी तेज होने के कारण शादी विवाह में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

See also  जहाँ शहीद हुए थे वीर नारायण सिंह, वहाँ मनाया गया उनका 168 वाँ बलिदान दिवस  

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख 

रुपेश वर्मा, अर्जुनी