\

अडानी सीमेंट संयत्र पर लगातार 4 दिनों से मांग को लेकर हड़ताल खत्म

अर्जुनी।इंटक युनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन करते अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट के ठेका श्रमिक मजदूर जिसके सभी 16 सूत्रीय जायज मांगो को 2 माह के पूर्व पुरा किये जाने के लिए लिखित रूप से एक कॉपी तहसीलदार व इंटक युनियन को अपने लेटर हेड मे मैनेजमेंट के द्वारा दिया गया। जिसमे मजदूर नेता के उपर कराए गए प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिसे प्रभाव से वापस लेने के लिए बलौदाबाजार थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया।

इस हड़ताल मे अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट रवान के सभी साईडो के श्रमिकों का भरपूर सहयोग मिला साथ ही मेजमेंट को मजदूरों की जायज मांगो को मानने के लिए विवश होना पड़ा। जिसमे विभिन्न मुद्दों पर मांग रखा गया। पैकिंग प्लांट टी.सी.जेन 4 लोडर को काम पर वापस रखा जाए। पैकिंग प्लांट श्रमिकों का पेमेंट टन और ऐलाउस को अलग कर पेमेंट किया जावे।

पैकिंग प्लांट महाराज एवं गणेश ऐंड विजय शर्मा के श्रमिकों को 8 घंटा शिफ्ट ड्यूटी किया जाए।पैकिंग प्लांट के लिए रैक डोर क्लोजर अलग से रखा जाय । सभी साईडो का वेतन वृद्धि जल्द किया जाय एवं 2023-2024 का पेमेंट जल्द दिया जॉय एवं श्रमिकों का ग्रेडिसन प्रमोसन किया जावे

राव मटेरियल ठेका श्रमिकों का डस्ट ऐलाउस दिया जाय एवं वेतन वृद्धि, प्रोडक्शन विभाग को आल ऐलाउस का लाभ ,माइस के ठेका श्रमिकों को SL छुट्टी, माइस के ठेका श्रमिकों को नया ठेका मे पहले प्राथमिकता दिया जाय एवं स्कील व हाई स्किल्ड मे रखा जावे, सभी ठेका श्रमिकों को न्यून्तम मजदूरी दर पुरा दिया जाय एवं EL -CL छुट्टी ,नेशनल हाली ,ओवर ओवर टाइम का डबल भुगतान कराया जॉय, एवं शासन द्वारा मिलने वाली सभी गाइड लाइन फॉलो करने जैसे मुख्य मांगो को लेकर हड़ताल जारी रहा।

उक्त आंदोलन में अध्यक्ष चितामणि डोगरे ,उपाध्यक्ष चेतेंद्र (चिनु) वर्मा,महासचिव राधेश्याम भतपहरे, सचिव गौकरण साहू, कोसा अध्यक्ष टाकेशवर साहू, यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

-रूपेश वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *