\

चक्रवात दाना का ओडिशा में लैंडफॉल, राहत कार्य जारी और 7 राज्यों पर प्रभाव

ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने गुरुवार रात 12:05 बजे 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल किया। सुबह करीब 8:30 बजे तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया समाप्त हो गई, और इसकी गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे रह गई।इस तूफान के कारण ओडिशा में भारी बारिश हो रही है, और भद्रक तथा केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि 5.84 लाख लोगों को राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है। कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए हैं और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन फिर से शुरू हो गया है। कोलकाता से पहली फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना हुई। रेलवे ने जानकारी दी कि कैंसिल ट्रेनों को छोड़कर ओडिशा और पश्चिम बंगाल जाने वाली अन्य ट्रेनें अपने शेड्यूल के अनुसार चलेंगी।गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 300 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्वी तट रेलवे, पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 552 ट्रेनें भी रद्द की गईं।

चक्रवात दाना का असर ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी देखा गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने 83 हजार लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *