\

हरियाणा में मंत्रालय का बंटवारा: CM सैनी के पास गृह और वित्त विभाग

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रालयों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास 12 महत्वपूर्ण मंत्रालय रखे हैं, जिनमें गृह, वित्त और अबकारी विभाग शामिल हैं। देर रात सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं।

अनिल विज, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती राव और गौरव गौतम को 3-3 विभाग मिले हैं। वहीं, महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग दिए गए हैं। कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राजेश नागर को 2-2 विभाग सौंपे गए हैं।

पोर्टफोलियो बंटवारे के अनुसार:

  1. अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग दिया गया है।
  2. श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सौंपा गया है।
  3. आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, जबकि राव नरबीर को उद्योग और पर्यावरण विभाग मिला है।
  4. डॉ. अरविंद शर्मा को जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
  5. कृष्णलाल पंवार को पंचायत विकास और खनन, भूविज्ञान विभाग दिया गया है।

महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्रालय सौंपा गया है। विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक विमानन मंत्रालय का कार्यभार मिला है। श्याम सिंह राणा को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्रालय दिया गया है। रणबीर गंगवा को सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और लोक निर्माण विभाग का प्रभार मिला है।

हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपये है। ‘एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स’ (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी मंत्री ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले नहीं होने की घोषणा की है। एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने सीएम नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं, और श्रुति चौधरी के पास सबसे अधिक संपत्ति है, जो पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी की संपत्ति 134.56 करोड़ रुपये है, जबकि सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा के पास 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *