futuredधर्म-अध्यात्म

जानिए आज के चंद्रग्रहण में क्या विशेष है।

वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण आज 31 जनवरी को हो रहा है। यह भारत के शहरों में अगल-अलग समय पर दिखाई देगा। विज्ञानी बता रहे हैं कि आज चाँद तीन रंगों में दिखाई देगा, ऐसा पैंतीस वर्ष पूर्व हुआ था। चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा का रंग लाल, नीला और सफेद होगा। इसकी अवधि भी तीन घंटे 24 मिनट होगी।

भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देने का सूतक काल सुबह 07 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ हो चुका है, जो रात 08 बजकर 48 मिनट पर सम्पन्न होगा। हिन्दु मान्यताओं के अनुसार इस समय मंदिर के पट बंद होंगे तथा किसी भी तरह की पूजा वर्जित रहेगी।

आज इस चंद्र ग्रहण के दिन ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चांद आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा। इसे सुपर मून भी कहा जा रहा है।

भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद के अनुसार पृथ्वी चंद्र ग्रहण के प्रभाव वाले क्षेत्र में 04 बजकर 22 मिनट में दाखिल होगी। इस दौरान पृथ्वी की एक आंशिक बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। आंशिक चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा।

See also  आबकारी भवन में आग, ऑडिट से पहले रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान

पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 06:22 बजे से लेकर 07:38 बजे तक चलेगा। आंशिक चंद्रगहण 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह रात 9 बजकर 39 मिनट पर बाहर निकलेगा।

कब होता है चंद्रग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाए। चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य व चन्द्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार से आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा पूरी तरह या आंशिक भाग ढक जाती है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चन्द्रमा तक नहीं पहुंचने देती है, जिसके कारण पृथ्वी के उस हिस्से में चन्द्र ग्रहण नजर आता है।