futuredछत्तीसगढताजा खबरें

अंबिकापुर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा दौरे के दौरान अंबिकापुर स्थित आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद के आदर्श हमें सिखाते हैं कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि वे देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें  नक्सल प्रभावित हेटारकसा में विकास की नई तस्वीर, हर घर पहुंचा नल-जल

इस आयोजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।