futuredछत्तीसगढ

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक व होली मिलन, आर.एन. ताटी का अभिनंदन

रायपुर, 13 मार्च 2026। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित जिला शाखा कार्यालय में बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के बस्तर संभागीय अध्यक्ष आर.एन. ताटी का भव्य अभिनंदन किया गया। अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें पुनः राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने और बस्तर संभाग में पेंशनरों के हितों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए शाल, श्रीफल, पुष्पहार और गुलाब का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के बस्तर जिला संयोजक बनाए जाने पर भी संगठन की ओर से बधाई दी गई।

समारोह में द्रौपदी यादव को भी अयोध्या के राष्ट्रीय अधिवेशन में पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

See also  आधार सेवाएं देकर आत्मनिर्भर बनीं संगीता सिंह, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

यह कार्यक्रम बुधवार 11 मार्च को प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बैठक में बस्तर क्षेत्र में आर.एन. ताटी के नेतृत्व में संगठन की उपलब्धियों और पेंशनर्स के हित में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

सम्मान समारोह के दौरान आर.एन. ताटी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) द्रौपदी यादव, प्रांतीय महामंत्री अनिल गोलहानी, संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, दैनिक वेतनभोगी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक, जिलाध्यक्ष आर.जी. बोहरे सहित प्रांतीय पदाधिकारी लोचन पांडे, आर.के. टंडन, ओ.डी. शर्मा, हरेन्द्र चंद्राकर, नरसिंग राम, आर.के. दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, नंदकुमार कनौजे, टी.एल. चंद्राकर, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी, बी.डी. मानिकपुरी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।