futuredहमारे नायक

क्राँतिकारी पृथ्वी सिंह आज़ाद: गदर से गणतंत्र तक का संघर्षपूर्ण जीवन

भारतीय स्वाधीनता संग्राम का इतिहास केवल देश के भीतर हुए आंदोलनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत क्राँतिकारियों के प्रयासों का भी परिणाम है जिन्होंने विदेशों में रहकर जनमत तैयार किया, संगठन खड़े किए और अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर वातावरण बनाया। ऐसे ही अग्रणी, चिंतक और साहसी क्राँतिकारी पृथ्वी सिंह आज़ाद का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की बहुआयामी कथा को सामने लाता है। प्रस्तुत आलेख उनके जीवन, संघर्ष और विचारधारा का संक्षिप्त किंतु सारगर्भित परिचय है। – संपादक