futuredछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 62 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

रायपुर, 21 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की और रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर तथा शिवनाथ ब्लड सेंटर की ओर से 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। दुर्घटनाओं, प्रसव और गंभीर बीमारियों के समय रक्त की आवश्यकता जीवन रक्षक साबित होती है। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वे या उनके परिजन निःशुल्क रक्त प्राप्त कर सकेंगे।

संस्था ने वर्षभर में लगभग 11 हजार यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प लिया है। जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ब्लड बैंकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। शिविर के साथ सुरक्षित यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया बालक आश्रम में बच्चों के बीच मनाया 62वां जन्मदिवस

मुख्यमंत्री ने युवाओं से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने और सड़क यातायात नियमों का पालन कर जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों, चिकित्सक दल और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर की संचालक डॉ. पूनम अग्रवाल और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।