futuredछत्तीसगढ

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

रायपुर, 17 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक अनुभवों को गंभीरता से सुना।

श्रद्धालुओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिला। यात्रा की समुचित व्यवस्था, आवागमन और ठहरने की सुविधाओं के कारण यह तीर्थ यात्रा उनके लिए सहज, सम्मानजनक और अविस्मरणीय अनुभव रही।

उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से अयोध्या तक पहुँचना पहले उनके लिए कठिन था, लेकिन शासन की पहल ने इस बाधा को दूर कर दिया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को ‘हमारे राम’ का तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।

See also  राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना और महाआरती में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी योजनाएं समाज में आस्था, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करती हैं। राज्य सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और सम्मानपूर्वक मिल सके।