futuredछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 2 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामनाएं कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां दंतेश्वरी बस्तर की आस्था, संस्कृति और परंपरा की जीवंत प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और सामाजिक सद्भाव सुदृढ़ हो, यही प्रार्थना है।

पूजा-अर्चना के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, संस्कृति सचिव रोहित यादव, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को बस्तर क्षेत्र में आस्था, प्रशासन और विकास के समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

See also  किस्टाराम क्षेत्र में चार इनामी माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, बस्तर में मजबूत हो रहा भरोसे और सुरक्षा का माहौल