छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश (पीडीएफ) जारी किया गया है, जिसमें सभी तबादलों का विवरण दर्ज है।
जारी आदेश के अनुसार, कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर के रूप में कार्यरत कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में सुकमा जिले के कलेक्टर देवेश ध्रुव को दंतेवाड़ा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। नारायणपुर जिले की कलेक्टर रहीं प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की कमान सौंपी गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी इस तबादला आदेश को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

