अभनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव 5 अक्टूबर को
अभनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अभनपुर मंडल द्वारा विजयदशमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
आयोजक मंडल के अनुसार, विजयदशमी का पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह भगवान श्रीराम की विजय और माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के संहार की याद दिलाता है। वर्तमान समय में संस्कृति और मूल्यों की रक्षा हेतु यह पर्व प्रेरणा का स्रोत है।
इस वर्ष संघ अपने स्थापना शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर है। इसी विशेष अवसर पर अभनपुर में 5 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को सुबह 9 बजे से गायत्री मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी में कार्यक्रम होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री ललित शर्मा जी (इंडोलॉजिस्ट), पत्रकार एवं लेखक तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में श्री देवकरण साहेब जी, प्रांत प्रमुख कबीर पंथ सन्यास परम्परा उपस्थित रहेंगे।
संघ ने सभी बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने और एक संगठित, गौरवशाली हिंदू राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।