futuredछत्तीसगढ

मणिपुर हमले में बस्तर के वीर सपूत रंजीत कश्यप शहीद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर, 20 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र सदैव शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती से शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों का यह बलिदान न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित करता है। उनका यह त्याग हम सभी को देश की एकता, अखंडता और रक्षा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला छठ घाट में अर्पित किया अर्घ्य, घाट सौंदर्यीकरण की घोषणा