futuredताजा खबरें

चन्द्रग्रहण पूर्व मुख्यमंत्री ने गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 7 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व अपने निवास परिसर में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। इससे न केवल आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के हर नागरिक का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही उनकी हार्दिक कामना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि गौवंश हमारी ग्रामीण और कृषि संस्कृति की रीढ़ है। उनका संरक्षण और सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

See also  जनजातीय संस्कृति और स्वत्व के प्रहरी कार्तिक उरांव