futuredछत्तीसगढ

कृषि निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ेगा यह कदम

रायपुर, 30 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के किसानों और कृषि उद्यमियों के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और उद्योग विभाग की सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप, भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

कृषि निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

रायपुर में APEDA कार्यालय की स्थापना से छत्तीसगढ़ के किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को एक ही छत के नीचे अनेक सेवाएं जैसे:

  • प्रशिक्षण (Training),

  • गुणवत्ता प्रमाणन (Quality Certification),

  • मानकीकरण (Standardization),

  • आधुनिक पैकेजिंग (Packaging),

  • निर्यात प्रमाणीकरण (Export Certification),

  • GI टैग उत्पादों की ब्रांडिंग आदि उपलब्ध होंगे।

फाइटो-सेनेटरी और लैब टेस्टिंग सुविधाएं अब रायपुर में

अब किसानों और निर्यातकों को फाइटो-सेनेटरी प्रमाणपत्र, लैब टेस्टिंग, और अन्य निर्यात प्रक्रिया के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च की बचत होगी, जिससे छोटे किसानों को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें  खारंग नदी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अवैध रेत उत्खनन पर तेज हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान

APEDA कार्यालय के माध्यम से राज्य के फल, सब्ज़ियाँ, चावल, मिलेट्स, और GI टैग उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थान मिलेगा। इससे:

  • किसानों को मिलेगा उनकी उपज का उचित मूल्य,

  • व्यापारियों को नए बाजार,

  • और राज्य को वैश्विक पहचान।

किसानों की आय और दक्षता में वृद्धि

अब स्थानीय स्तर पर नई तकनीक, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर प्रशिक्षण, और निर्यात की जानकारी मिल सकेगी। इससे किसानों की आय तो बढ़ेगी ही, उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

निर्यात बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

APEDA राज्य को:

  • फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स,

  • कोल्ड स्टोरेज,

  • पैक हाउस,
    जैसी सुविधाएं विकसित करने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, जिससे कृषि व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

स्टार्टअप्स और MSMEs को मिलेगी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ

छत्तीसगढ़ के किसान, स्टार्टअप और MSME सेक्टर अब APEDA की एक्सपोर्ट प्रमोशन योजनाओं, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स, और सब्सिडी योजनाओं का लाभ रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें  मंदिर प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, भेदभाव से समाज और धर्म दोनों को नुकसान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बयान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा –

“APEDA कार्यालय की स्थापना से छत्तीसगढ़ के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम मिला है। यह कदम कृषि निर्यात को प्रोत्साहन देने के साथ राज्य को ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में अग्रणी बनाएगा।”