futuredछत्तीसगढ

195 बटालियन CRPF बारसूर द्वारा वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल

बारसूर, दंतेवाड़ा। 195 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF), मुख्यालय बारसूर में आज एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट राजीव कुमार ने किया, जिन्होंने फलदार पौधा लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

कमांडेंट राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, जैव विविधता के संरक्षण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा में भी सहायक होता है। उन्होंने इस अभियान को प्रत्येक जवान और अधिकारी के व्यक्तिगत दायित्व से जोड़ा और वृक्षों की देखभाल की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा, अधुतंत राजकुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वागीश त्रिपाठी, अन्य अधिकारीगण एवं 195 बटालियन के समस्त जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि यह अभियान केवल प्रतीकात्मक न होकर स्थायी परिणाम देने वाला हो।

See also  धरमजयगढ़ में संस्कृति गौरव महासम्मेलन: मुख्यमंत्री साय ने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने की घोषणा

वृक्षारोपण स्थल पर विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिससे आने वाले वर्षों में पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। इस अवसर ने न केवल पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि सुरक्षाबलों की सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी उजागर किया।

195 बटालियन CRPF का यह कदम न केवल सुरक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान दर्शाता है, बल्कि प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भाव को भी उजागर करता है। यह पहल निश्चित रूप से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरित करेगी।

थामिर कश्यप ,दंतेवाडा (बस्तर) स्वतंत्र पत्रकार ,आई आई एम सी दिल्ली