futuredछत्तीसगढ

सर्वेश्वरी समूह भाटापारा द्वारा वृक्षारोपण, 110 वृक्ष लगाए गए

भाटापारा 20 जुलाई 2025/ वर्षा ऋतु के आगमन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन दिनांक 19 जुलाई 2025, शनिवार को मारवाड़ी मुक्ति धाम, में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बरगद, पीपल, नीम और अशोक जैसे छायादार व औषधीय गुणों से युक्त कुल 110 वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण की सफलता के लिए पूर्व से ही व्यापक तैयारी की गई थी तथा सभी पौधों के पल्लवित होने तक संरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की पूजा-अर्चना व आरती के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने वृक्षों की विधिवत पूजा की तथा उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण व संरक्षण के महत्व पर संबोधित किया।

सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा ने अब तक लगभग 1 लाख वृक्षों को पुष्पित, पल्लवित व संरक्षित कर एक हरित व स्थायी भविष्य की दिशा में अनुकरणीय योगदान दिया है।

See also  विधानसभा सदस्यों के लिए ‘ब्रह्मा भोजन’ की परंपरा प्रेरक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कार्यक्रम की सफलता में सभी समूह सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। संजय तिवारी (प्रचार मंत्री) सहित समस्त सदस्यों ने वृक्षारोपण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।