जनहित याचिका

futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

सबरीमला मामले की सुनवाई में केंद्र ने PIL पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट बोला—पहले से ही बरत रहे हैं सावधानी

सबरीमला मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जनहित याचिकाओं (PIL) को समाप्त करने की जरूरत बताई, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतें पहले ही ऐसे मामलों में काफी सतर्कता बरत रही हैं। यह बहस महिलाओं के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन से जुड़े बड़े संवैधानिक सवालों को सामने लाती है।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमाखांडू पर ठेका आवंटन में पक्षपात के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमाखांडू पर लगे ठेका आवंटन में पक्षपात के आरोपों की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है। याचिका में आरोप है कि पिछले 10 वर्षों में उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों को बड़े पैमाने पर सरकारी ठेके दिए गए।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती: सरकारी स्कूलों में बदहाल शौचालय व्यवस्था पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालयों की खराब स्थिति पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए शिक्षा विभाग के सचिव से शपथपत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने कहा कि यह समस्या छात्राओं की उपस्थिति और पढ़ाई पर गंभीर असर डाल रही है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ‘चाइनीज़ मांझा’ पर सख़्त रुख अपनाया, राज्यभर में सख़्त कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चाइनीज़ सिंथेटिक मांझा के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जनवरी 2025 में सात साल के बच्चे की मौत के बाद स्वप्रेरित जनहित याचिका के तहत आया। अदालत ने राज्य सरकार को निगरानी बढ़ाने, दुकानदारों पर कार्रवाई करने और जनता को जागरूक करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार को मुआवज़ा दिया गया और अब याचिका निस्तारित कर दी गई है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

हाईकोर्ट का डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर सख्त रुख, शासन को तीन सप्ताह में कानून लागू करने का निर्देश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए राज्य सरकार को कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तीन सप्ताह में लागू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने लेजर और बीम लाइट से होने वाले खतरों पर भी चिंता जताई और कहा कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More