छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़: कुत्ते द्वारा दूषित मिड-डे मील खाने वाले 84 छात्रों को मिलेगा 25-25 हज़ार मुआवज़ा, हाईकोर्ट का निर्देश

छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार-भाटापारा ज़िले के एक स्कूल में छात्रों को कुत्ते द्वारा दूषित मिड-डे मील परोसने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को 84 छात्रों को ₹25,000 मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। अदालत ने सरकार की लापरवाही को गंभीर मानते हुए यह निर्णय दिया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट के फैसले से हटी प्राचार्य पदोन्नति की बाधा, 2813 व्याख्याताओं को मिलेगा प्रमोशन का लाभ

छत्तीसगढ़ में वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया को हाईकोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए 2813 व्याख्याताओं के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। अब जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे। इस फैसले से शिक्षक संगठनों में खुशी की लहर है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

हमर-लैब घोटाला: ₹411 करोड़ के घोटाले में आरोपी शशांक चोपड़ा की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ₹411 करोड़ के हमर-लैब घोटाले में मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने आर्थिक अपराधों को समाज के लिए गहन खतरा बताते हुए सख्त रुख अपनाया और कहा कि ऐसे अपराध देश की आर्थिक नींव को हिला देते हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़: ट्रांसफर बैन हटते ही तबादलों की सुनवाई के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति, आईएएस मनोज पिंगुआ होंगे अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर नीति 2025 के तहत स्थानांतरण आदेशों पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई के लिए वरिष्ठ आईएएस मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति केवल उन्हीं अभ्यावेदनों पर विचार करेगी जो नीति के उल्लंघन का स्पष्ट आधार रखते हों और 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए गए हों।

Read More