futuredताजा खबरें

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

नई दिल्ली: भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी, जो कि 2 अरब डॉलर (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का प्रमुख आरोपी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी एजेंसी के अनुरोध पर बेल्जियम पुलिस द्वारा की गई है और वर्तमान में चोकसी वहीं की जेल में बंद है।

2018 में भारत से फरार हुए मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। उसके खिलाफ लंबे समय से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही थी और भारतीय एजेंसियां लगातार उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में लगी हुई थीं।

मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर आरोप है कि उन्होंने पीएनबी की मुंबई शाखा से फर्जी गारंटी पत्रों के ज़रिए 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। इस मामले ने देशभर में सनसनी मचा दी थी और इसे भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है।

See also  Bilaspur to Become an Education Hub – Realizing the Dream of an Educational City Inspired by Nalanda

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों ने चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। नीरव मोदी वर्तमान में लंदन की एक जेल में बंद है और उसके खिलाफ भी भारत सरकार ने प्रत्यर्पण की मांग की हुई है।  चोकसी की गिरफ्तारी से अब उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को और बल मिलने की संभावना है।