ताजा खबरें

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 93.70% छात्र पास; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस बार देशभर से 25 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.69% दर्ज किया गया।

2 लाख से ज्यादा छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

बोर्ड के अनुसार, कुल 2,21,574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 55,364 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है।

कब हुई थी परीक्षा?

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें  डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

ये क्षेत्र रहे सबसे आगे

रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया।

ऐसे देखें रिजल्ट

  1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें।

अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध

छात्र अपने परिणाम DigiLocker, UMANG App, results.nic.in और cbse.nic.in पर भी देख सकते हैं।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, पास/कंपार्टमेंट स्थिति, रीजनल आंकड़े और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध होंगे।