futuredछत्तीसगढताजा खबरें

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ पहुंचने लगे खिलाड़ी, अरुणाचल के वेटलिफ्टर्स का भव्य स्वागत

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है। देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा।

करीब 14 सदस्यीय इस दल में 13 खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष व्यवस्था की गई थी। पारंपरिक राऊत नाचा की प्रस्तुतियों और गुलाब भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

तीन शहरों में होगा आयोजन

इस बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन पहली बार छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित होंगी।

हजारों खिलाड़ी दिखाएंगे दम

इस आयोजन में देशभर से लगभग तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

See also  भिलाई में भारतीय नववर्ष पर स्वर्वेद यात्रा: विहंगम योग संस्था ने निकाली भव्य शोभायात्रा

इन खेलों में होंगे मुकाबले

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इससे न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि जनजातीय खेल संस्कृति को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और आने वाले दिनों में प्रदेश में खेलों का उत्सव देखने को मिलेगा।