ताजा खबरें

वित्तीय वर्ष के अंत में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश दिनों में मिलेगी सेवा

छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से पहले पंजीयन कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय चुनिंदा अवकाश दिनों में भी खुले रहेंगे।

सरकारी निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के पंजीयन (स्टाम्प) कार्यालय 22, 28, 29 और 31 मार्च 2026 को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह काम करेंगे। इन दिनों नागरिक दस्तावेज पंजीयन सहित अन्य संबंधित सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के ले सकेंगे।

यह निर्णय खास तौर पर वर्ष के अंतिम दिनों में बढ़ती भीड़ और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को अंतिम समय में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और कार्यों का निष्पादन व्यवस्थित तरीके से हो सके

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित, विकास और सुशासन पर सरकार का जोर