futuredछत्तीसगढताजा खबरें

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान अमूल्य राष्ट्रीय धरोहर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्वतंत्रता सेनानी वंशज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बेमेतरा जिले में 23 मार्च को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों का सम्मान करना समाज का दायित्व है और इस प्रकार के आयोजन देशभक्ति, समर्पण और सेवा जैसे मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करते हैं और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राजक, संघ के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, ललित मिश्रा, विनायक दीवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

See also  विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश