futuredछत्तीसगढताजा खबरें

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, टीएमसी की आपत्ति खारिज; ‘न्यायिक अधिकारियों पर भरोसा रखें’

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों की जांच के लिए तैनात न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिए जाने पर तृणमूल कांग्रेस की आपत्तियों को सुनने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जाना चाहिए।