मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना
रायपुर, 21 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य तथा कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
