futuredछत्तीसगढ

स्त्री शक्ति दिवस पर एबीवीपी अभनपुर इकाई का प्रेरक आयोजन: रानी लक्ष्मीबाई और बिरसा मुंडा के योगदान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

रायपुर, 27 नवंबर 2025 / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अभनपुर इकाई द्वारा संपर्क केंद्र हसदा-2 के तहत तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्त्री शक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रानी लक्ष्मीबाई और बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके साहस और राष्ट्र के प्रति योगदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह, जिज्ञासा और गहरी रुचि के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने इन ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के प्रेरक जीवन से जुड़े कई पहलुओं को सीखा और समझा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामानंद साहू, मुख्य वक्ता के तौर पर एबीवीपी जिला संयोजक भावेश नवरंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य आर. के. निषाद मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री हिमेश साहू के मार्गदर्शन में हुआ।
मुख्य अतिथि रामानंद साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे अद्भुत नायक हैं, जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति से इतिहास को दिशा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि इनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए, तो भारत फिर से विश्व में गौरवशाली स्थान प्राप्त कर सकता है।

See also  संविधान निर्माण में छत्तीसगढ़ का योगदान उल्लेखनीय : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

मुख्य वक्ता भावेश नवरंगे ने एबीवीपी की भूमिका बताते हुए कहा कि वर्ष 1949 से परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। शिक्षा, नेतृत्व, कला, खेल और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्रों में संगठन द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभावना और चरित्र निर्माण के मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि आरंग, तामसिवनी और अभनपुर क्षेत्र में परिषद की सक्रियता विद्यार्थियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

विद्यालय के प्राचार्य आर. के. निषाद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों को विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

एबीवीपी नगर मंत्री हिमेश साहू ने कहा कि छात्रों का उत्साह और सीखने की जिज्ञासा अत्यंत प्रेरक रही। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य ज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रभावना और बौद्धिक क्षमता का विस्तार करना है। रानी लक्ष्मीबाई और बिरसा मुंडा जैसे व्यक्तित्व भारतीय अस्मिता और साहस के प्रतीक हैं, जिनका जीवन हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणादायक है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 128 वीं कड़ी: प्रधानमंत्री ने नवाचार, कृषि उपलब्धियों और गीता महोत्सवों पर दिए प्रेरक संदेश

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनीश सूर्यवंशी, अंजलि जांगड़े, केसर साहू, भूमिका पांडे और एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार और प्रतिभागी विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।