futuredछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला छठ घाट में अर्पित किया अर्घ्य, घाट सौंदर्यीकरण की घोषणा

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज आस्था और लोक परंपरा के महापर्व छठ के अवसर पर दुलदुला स्थित छठ घाट में पहुँचकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री दंपत्ति ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की जनता को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें छठ पर्व में सम्मिलित होकर श्रद्धालुजनो के साथ इस महान पर्व की दिव्यता को अनुभव करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, और वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

साय ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर रही हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – शिक्षा जीवन का आधार, संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत बनता है

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्रती महिलाएँ, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।